October 24, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

विकास कार्यों में नरेंद्र नगर विधानसभा को आगे रखना ही मेरा लक्ष्य- सुबोध उनियाल

डी पी उनियाल:  नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के पलाम व फलसारी पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल दमाऊ व माल्यार्पण एवं शाल ओढाकर भव्य स्वागत किया गया।

कैबिनेट मंत्री ने यहाँ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करने वाले परिवारों के साथ आत्मीय भेंट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी,इस अवसर पर साहित्यकार डाॅ अम्बरीष चंद्र चमोली ने अपनी गढवाली काव्य कृति ” बौड़िक ऐजा ” भी भेंट की।

ग्राम पंचायत फलसारी मे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि विकास सतत प्रक्रिया है, नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र को विकास कार्यों में सबसे अग्रणी विधानसभा बनाने का मेरा लक्ष्य है, कहा कि गजा उप तहसील जब स्वीकृत की गई थी तो यही सोचकर कि भविष्य में यहाँ पर बड़ा नगर बनेगा।

कहा कि गजा मे 30 बेड का अस्पताल स्वीकृत करवाया गया है, शासन से पदों की स्वीकृति मिलते ही शिलान्यास किया जायेगा, कहा कि पाउकीदेवी क्षेत्र को भी विकसित किया जायेगा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सोच भविष्य की सम्भावनाओं पर सकारात्मक होनी चाहिए।

उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये, 20 सोलर लाइट, कीर्तन मंडली को सामान,देने की घोषणा की, साथ ही कहा कि गाँव को सडक सुविधा से भी जोड़ने का प्रयास किया जायेगा, उन्होंने लोगों से अपनी पैत्रिक जमीन नहीं बेचने की अपील भी की।

इस अवसर पर नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश रावत का भी शाल ओढाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में प्रधान पलाम राजेश चमोली, संजय चमोली, काशीराम चमोली, दिनेश कोठियाल, साहित्यकार डाॅ अम्बरीष चंद्र चमोली,प्रधान फलसारी बिरेंद्र सिंह चौहान, विपिन सिंह चौहान, गम्भीर सिंह चौहान, साहब सिंह, भगत सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजयराम उनियाल, मंडल महामंत्री सुनील सिंह चौहान,पुरुषोत्तम चमोली, शैलेंद्र चमोली, राकेश, राजेन्द्र सिंह सजवाण , हर्षपति, श्रीमती असरुफी देवी, तहसीलदार गजा राजेन्द्र सिंह गुनसोला, बन दरोगा व बनवीट अधिकारी गजा एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About The Author