October 31, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

धनौरी पी.जी. कॉलेज में सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन

धनौरी, हरिद्वार: केंद्रीय सतर्कता आयोग एवं उच्च शिक्षा निदेशालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में आज धनौरी पी.जी. कॉलेज में सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार के निर्देशन में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने महाविद्यालय के समस्त सहायक आचार्यों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने रिश्वतखोरी एवं भ्रष्टाचार से दूर रहने, अपने कार्यों में ईमानदारी एवं पारदर्शिता बनाए रखने तथा अनुशासन के साथ निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करने का संकल्प लिया। साथ ही अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में नैतिक मूल्यों, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा को प्राथमिकता देने की प्रतिज्ञा की।

कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय में पारदर्शी, जवाबदेह एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्य-संस्कृति को प्रोत्साहित करना तथा सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करने के लिए प्रेरित करना रहा।

About The Author