देहरादून, 10 नवंबर। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में गौ माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गाय को तिलक लगाया और पुष्पमाला अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, पशुधन और पर्यावरण के प्रति आभार व्यक्त करने की भारतीय परंपरा का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है और गौ संरक्षण एवं संवर्धन हमारी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीवन जीने तथा सभी जीवों के प्रति करुणा और संवेदनशीलता रखने की प्रेरणा देती है। गौसेवा और पशुधन संरक्षण के साथ पर्यावरण तथा प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।



More Stories
हरिद्वार: कोतवाली नगर पुलिस ने 01 शातिर एवं आदतन अपराधी को मुनादी कराकर किया जिला बदर
दीपावली के अवसर पर रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
हरिद्वार: कुंती नमन कॉलेज के संस्थापक बलबीर सिंह सैनी के निधन से सैनी समाज में शोक की लहर