उत्तराखंड: राज्य में इन्फ्लूएंजा के नए वायरस H3N2 के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है.
उत्तराखण्ड में इन्फ्लूएंजा वायरस के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य महकमें ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
उत्तराखण्ड डीजी हेल्थ डा. विनीता शाह ने कहा कि इन्फ्लूएंजा वायरस के दस्तक देने से पहले ही जनवरी में एडवाइजरी जारी की गई थी।, लेकिन एक बार फिर सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
डीजी हेल्थ डा. विनीता शाह ने कहा कि यदि किसी मरीज को कॉमन कोल्ड जैसे लक्षण हों तो उस मरीज को आइसोलेट होने के बाद एप्रोप्रियेट बिहेवियर अपनाते हुए मास्क लगाना चाहिए। यदि ऐसे मरीजों में कोई कॉम्प्लिकेशन पाए जाते हैं तो उन्हें तत्काल चिकित्सक की राय लेनी जरूरी है। उन्होने कहा कि विशेष रूप से डायबिटीज, हाइपरटेंशन और सांस के मरीजों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल के चल रहे शिविर के चौथे दिन ग्राम पटुड़ी में विविध सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कमांद में छात्र संघ समारोह में मेधावी छात्र एवं छात्राओं को किया सम्मानित
गजा: जूनियर हाई स्कूल पनियाली मे 3 दिवसीय व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का समापन