April 9, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण मीनल नेगी का शिखर स्कालर्स ऐकडमी हाई स्कूल गजा मे स्वागत समारोह आयोजित

डी पी उनियाल, गजा : विकास खंड चम्बा के ग्राम दिवाड़ा निवासी आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण (66 वां रैंक) मीनल नेगी का बचपन की शिक्षा के विद्यालय शिखर स्कालर्स ऐकडमी हाई स्कूल गजा मे भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

मीनल नेगी के पहुंचते ही विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, अभिभावक, गणमान्य नागरिक,छात्र छात्राएं ढोल नगाड़े, माल्यार्पण के साथ विद्यालय तक लाये,बड़ी संख्या में लोग मीनल नेगी को पुष्प गुच्छ व माल्यार्पण करके बधाई व शुभकामनाएं देते रहे।

सभागार में कालेज के प्रधानाचार्य कुंवर खाती ने माल्यार्पण, पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए मीनल नेगी का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि मीनल की मेहनत व लगन के साथ ही उसके अभिभावकों ने पूरा ध्यान दिया है,स्वागत समारोह में बधाई व शुभकामनाएं एवं माल्यार्पण करने के साथ ही सम्बोधित करने वालों मे नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान,जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, सेवा भारती के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र खाती, पूर्व जिला मंत्री भाजपा गजेंद्र खाती, अभिभावक संघ अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल,पूर्व अध्यक्ष दिनेश खाती रहे।

मीनल नेगी को विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं, कर्मचारियों,अभिभावकों के साथ ही विलेंदर सिंह असवाल,जयेंद्र चौहान,उम्मेद सिंह पयाल,आनंद सिंह खाती, जय प्रकाश कोठियाल, श्रीमती अनिता पयाल,ममता नेगी, सुमति उनियाल व अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर बधाई व शुभकामनाएं दी।

मीनल नेगी ने अपने सम्बोधन मे अभिभावकों व छात्र छात्राओं से कहा कि अध्ययन के लिए वातावरण, अभिभावक, शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण है,छात्र छात्राओं से कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए मजबूत इरादा जरुरी है,अध्ययन के लिए समय बांटना है असफलता के बाद सफलता भी मिलती है लेकिन धैर्य के साथ आगे बढकर फिर सफलता प्राप्त की जा सकती, हौसला रखकर ही मंजिल मिलती है,कहा कि खुली आँखों से सपना देखना है,रुचि के अनुसार ही लक्ष्य निर्धारित करें, मीनल नेगी के समय के शिक्षक कुंवर खाती,नीनू खाती, ममता असवाल ने बधाई दी।

समारोह का संचालन शिक्षक प्रदीप कुमार ने बखूबी किया, इस अवसर पर शिक्षक जयपाल पयाल, ज्योति उनियाल, मनोज जुयाल, प्रदीप कुमार, प्रदीप कैंतुरा, ललित डोभाल, दिगम्बर पयाल, नीनू खाती, अंजलि तडियाल, रीना भंडारी, तान्या नेगी, अंजलि चौहान, कविता खडवाल, ममता असवाल, मानसी, अम्बिका, गीता, मंजू, अंजलि, व रजनी देवी, सुनीता कोठारी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

About The Author