उत्तराखंड: पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी बरकरार है परन्तु संक्रमितों की मौत के मामले चिंता बढ़ा रहे हैं आज प्रदेश के सभी जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 1183 नये मामले सामने आए है। वही चिंताजनक है कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 15 कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है।
शुक्रवार की शाम 6:00 बजे उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 1183 नए मामले सामने आए है। जबकि राज्य में रिकॉर्ड 4186 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए वहीं विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 15 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई।
जनपदवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून जिले से 369 ,हरिद्वार से 73 , नैनीताल जिले से 62, उधमसिंह नगर से 87 , पौडी से 77, टिहरी से 43, चंपावत से 44, पिथौरागढ़ से 52, अल्मोड़ा 125, बागेश्वर से 05, चमोली से 94 , रुद्रप्रयाग से 101, उत्तरकाशी से 48 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 1 जनवरी 2022 से अब तक कोरोना से संक्रमित कुल 83023 मरीजों में से 59561 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 2871 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,178 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 20715 है। इधर रिकवरी रेट 71.74 प्रतिशत पहुंच गया है।



More Stories
महादेव प्राइवेट आईटीआई फेरूपुर मे “जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड” उत्तराखण्ड द्वारा जॉब प्लेसमेंट हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन
एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में “ईट राइट यूथ हैकाथॉन” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन
गंगा स्वच्छता पखवाड़े में किया गया, ” गंगा स्वच्छता शपथ ” का आयोजन