पिथौरागढ़: जिले के धारचूला-तवाघाट नेशनल हाईवे के चेतुलधार के पास भारी भूस्खलन हुआ है।
भूस्खलन की घटना तवाघाट इलाके में हुई है। वीडियो में भूस्खलन के बाद उठा धूल का गुबार साफ दिख रहा है। पहाड़ी दरकने से हाईवे बंद हो गया है। इसके बाद दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए है।
बताया जा रहा है कि तवाघाट इलाके में नेशनल हाईवे पर काम चल रहा था, इसी दौरान आज सुबह अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे चंद सेकेंड में पूरी पहाड़ दरक गया और चारों तरफ धूल का गुबार हो गया।
गनीमत रही कि जिस समय पहाड़ दरका उस दौरान कोई भी वाहन यहां से नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। . स्थानीय प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग से आने-जाने की अपील की है। BRO (बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन) हाईवे को खोलने का प्रयास कर रहा है। एसडीएम मंजीत सिंह और पुलिस की टीम मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंची।
इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गिरि गोस्वामी ने बताया कि तवाघाट के पास बड़ा लैंडस्लाइड हुआ है। लैंडस्लाइड के बाद से ही रोड बंद पड़ा हुआ है। राहत की बात ये है कि इस घटना में किसी भी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
तवाघाट में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसीलिए वहां कभी-कभी इस तरह की घटनाएं हो रही है। धारचूला एसडीएम और बीडीओ के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। बीआरओ सड़क खोलने के काम में जुटा हुआ है। जानकारी मिली है कि सड़क को यातायात के लिए खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।


More Stories
महादेव प्राइवेट आईटीआई फेरूपुर मे “जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड” उत्तराखण्ड द्वारा जॉब प्लेसमेंट हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन
एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में “ईट राइट यूथ हैकाथॉन” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन
गंगा स्वच्छता पखवाड़े में किया गया, ” गंगा स्वच्छता शपथ ” का आयोजन