एनटीन्यूज़ : राज्य में आज कोरोना के कुल 29 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344632 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 30 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330858 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
मंगलवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 29 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।
जिनमें देहरादून जिले से 07 ,हरिद्वार से 09 , नैनीताल जिले से 06, पौडी से 01, पिथौरागढ़ से 06 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 344632 मरीजों में से 330858 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6188 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7415 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 168 है। इधर रिकवरी रेट 96.01 प्रतिशत पहुंच गया है।
वहीं कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार हरिद्वार में संक्रमितों की संख्या 11 बतायी गयी है.


More Stories
नागरिकों की जिंदगी बेहतर बनाने में सहभागी बने अधिवक्ता: जस्टिस सूर्यकांत
हरिद्वार: सप्तऋर्षि घाट पर गंगा में फंसे 15 लोगों को किया रेस्क्यू
हरिद्वार: पदयात्रा के साथ धर्म परिवर्तन की घोषणा, गंगा स्नान के बाद दर्जनों ने अपनाया हिंदू धर्म