उत्तराखंड:राज्य में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए।
शनिवार दोपहर सवा बाहर बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप आने के कारण लोग अपने घरों से बाहर दौड़े और लोगों नें दहशत का माहौल है।
आज एक बार फिर से उत्तराखण्ड की भूमि भूकंप से कांप उठी। भूकंप का केंद्र कुमांऊं का बागेश्वर जिला रहा। भूकंप की तीव्रता रियेक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई है। भूकंप के कारण लोगों में दहशत फैल गई।
बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में भूकंप के झटके दोपहर करीब सवा बारह बजे महसूस किए गए।
जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय की जानकारी के अनुसार रिऐक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है। भूकंप के कारण लोगों में दहशत फैल गई।
लोगों का कहना है कि कुछ सेकेंड के लिए दुकानें और घर हिलते हुए महसूस हुए। जिस कारण लोग दुकानों और घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के कोई नुकसान की खबर नहीं आई है


More Stories
महाविद्यालय पौखाल में एनएसएस शिविर के द्वितीय दिवस पर आयुर्वेद एवं महिला स्वास्थ्य पर बौद्धिक चर्चा का आयोजन
महाविद्यालय नैनबाग के छः दिवसीय रोजगार कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल के चल रहे शिविर के चौथे दिन ग्राम पटुड़ी में विविध सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित