उत्तराखण्ड: बड़ी बहन की शादी के गहने लेकर छोटी बहन का अपने प्रेमी संग भाग जाने का मामला सामने आया है।
राज्य में एक युवती अपनी बड़ी बहन की शादी के लिऐ रखे गहने और नगदी लेकर फरार हो गई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर उनकी नाबालिग पुत्री को बहलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड के रूद्रपुर में तीन पाली डाम, फुलसुंगा थाना ट्रांजिट कैंप निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 साल की पुत्री को खेड़ा निवासी पंकज पुत्र बच्ची लाल अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया है।
पुत्री को भगाने में अजीम व मन्नू निवासीगण खेड़ा रुद्रपुर का भी हाथ है। आरोप है कि घर में बड़ी पुत्री की शादी है। उसके लिए शादी में देने के लिए जेवरात व नगद 50 हजार रुपये घर में रखे थे।
महिला का आरोप है कि उसकी बेटी पंकज के बहकावे में आकर आभूषण व रुपये अपने साथ ले गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पंकज, अजीम व मन्नू के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।


More Stories
महाविद्यालय मजरा महादेव में “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति” के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित
कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में “Best of Waste” विषय पर रचनात्मक गतिविधि का आयोजन
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन