December 23, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

एक विवाह ऐसा भी : 72 साल का दुल्हा 70 साल की दुल्हन, जमकर नाचे नाती-नातिन

उत्तर प्रदेश के रामपुर  से एक अनोखी शादी का किस्सा सामने आया है जिसमें 72 साल के दुल्हे ने 70 साल की दुल्हन से विवाह रचाया और इस अनोखी शादी में नाती-नातिनोों ने जमकर डांस किया.

किस्सा चार बेटियों की जिम्मेदारी निभाने के लिए 25 साल से अकेले जीवन काट रहे रामपुर के शफी अहमद का है जिसने अब 72 साल की उम्र में दूसरा निकाह किया है। 70 साल की आयशा से हुए निकाह में शफी अहमद की चार बेटियों का बड़ा हाथ रहा।

चारों बेटियों की शादी हो चुकी है। पिता के एकाकीपन को देख बेटियों ने ही ये रिश्ता उनके सामने रखा था। इसके बाद पिता निकाह के लिए राजी हो गए थे।

शफी अहमद का निकाह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। निकाह में चार बेटियां तो शामिल हुई हीं, उनके बच्चे और परिवार के अन्य लोग भी शामिल हुए। बरात में नाती-नातिन ने जमकर डांस किया।

शफी अहमद की पत्नी का देहांत 25 वर्ष पहले हो गया था। उनकी चार पुत्रियां थी, जिनके चलते शफी अहमद ने पहले दूसरा निकाह नहीं किया। परचून की दुकान चलाकर गुजर बसर करने वाले शफी अहमद ने धीरे-धीरे करके चारों बेटियों को विदा कर दिया। इसके बाद से वह अकेले जिंदगी जी रहे थे। उनकी बेटियां पिता की परेशानियों को देख उन पर दूसरा निकाह करने का दबाव बना रही थीं। इसी बीच पुत्रियों ने नगर के मुहल्ला टांडा हुरमतनगर निवासी विधवा 70 वर्षीय आयशा बी को देखा और अपने पिता के साथ विवाह करने का प्रस्ताव रखा।

पुत्रियों के अनुरोध पर विवाह के लिए आयशा बी राजी हो गई तथा उसने विवाह के लिए हां कर दी। महिला के हां करने पर शफी अहमद की वीरान जिंदगी में बहार आ गई। दोनों ओर से रजामंदी मिलने के बाद विवाह की रस्में शुरू की गईं।

शनिवार को शफी अहमद को दूल्हा बनाया गया और सभी रस्मों के साथ बरात को ले जाया गया। बारात मुहल्ला टांडा हुरमतनगर निवासी आयशा बी के मकान पर पहुचीं। वहीं, बारात में शफी अहमद के नातियों ने जमकर डांस किया।

इसके बाद दोनों का निकाह हुआ और दुल्हन पक्ष की ओर से बरात को खाना भी खिलाया गया। सारी रस्म अदायगी के बात देर शाम दुल्हन को रुखसत किया गया। दुल्हन देर रात जैसे ही गांव पहुंची तो उसको देखने वालाें का तांता लग गया।

वहीं नाना के विवाह के गवाह उनके नाती भी बन गए। नाना की बरात में नाती नाचते-गाते पहुंचे। नाना के विवाह में नातियों ने जमकर डांस किया और खूब धमाल किया। विवाह के दौरान नातियों की खुशी का ठिकाना नहीं था।

गांव ही नहींं, बल्कि आस-पास के ग्रामीण भी इस अनोखी शादी को देखने के लिए पहुंचे। वहीं, दुल्हन को अपने घर लाकर दूल्हा भी बहुत खुश दिखाई दिया। इस विवाह को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

About The Author