डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर की कुलपति डॉ. नीलिमा गुप्ता ने अन्तर्विश्वविद्यालय यीन यूथ फेस्टेबल में नृत्य प्रतियोगिता के अन्तर्गत एकलव्य विश्वविद्यालय के छात्र आशुतोष को दिनांक 28/11/2024 को द्वितीय स्थान का स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया।
डॉ॰ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 38वीं अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में 23 विश्व विद्यालय ने भाग लिया। जिसमें एकलव्य विश्वविद्यालय,प्रदर्शन कला के अंतर्गत ओडिसी नृत्य विभाग ने भी भाग लिया। छात्र आशुतोष परिदा ने ओडिसी नृत्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया l
बहुत हर्ष की बात है कि छात्र आशुतोष को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है । यह प्रतियोगिता राजधानी दिल्ली में होगी l ज्ञात हो कि छात्र आशुतोष के नृत्य गुरू श्री तपन कुमार साहू हैं l
नृत्य में संगीत संगत आलोक रंजन दास (मर्दल), रतिक पात्र (गायन), और देबाशीष राउत (हारमोनियम) ने की। ओडिसी नृत्य का निर्देशन एकलव्य विश्वविद्यालय के ओडिसी नृत्य के सहायक प्रोफेसर श्री तपन कुमार साहू ने किया।
जो एकलव्य विश्वविद्यालय, दमोह, मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं। मेहंदी प्रतियोगिता में भी एकलव्य विश्वविद्यालय की छात्रा हेमश्री ने पंचम स्थान प्राप्त किया l यह उपलब्धि एकलव्य विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
यह सम्पूर्ण जानकारी प्राकृतिक चिकित्सा एवं योगविज्ञान संकाय एकलव्य विश्वविद्यालय की डीन प्रोफेसर (डॉ. )उषा खंडेलवाल ने प्रदान की l


More Stories
महादेव प्राइवेट आईटीआई फेरूपुर मे “जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड” उत्तराखण्ड द्वारा जॉब प्लेसमेंट हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन
एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में “ईट राइट यूथ हैकाथॉन” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन
गंगा स्वच्छता पखवाड़े में किया गया, ” गंगा स्वच्छता शपथ ” का आयोजन