देवेंद्र सक्सेना,कोटा: आज दिनांक 31.05.2025 को राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा की तम्बाकू निषेध समिति के तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशे के विरुद्ध ‘शपथ कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यवाहक प्राचार्य प्रो.राजेंद्र माहेश्वरी ने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से जुड़ी जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन जीने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्राचार्य ने महाविद्यालय की छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर तम्बाकू निश्चित समिति के प्रभारी डॉ. दीप्ति जोशी एवं सदस्य डॉ.कविता मीणा ने भी नशे की रोकथाम हेतु चल रहे सरकारी अभियानों से जुड़ी जानकारी छात्राओं को दी।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य डाॅ. त्रिभूनाथ दुबे, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. दीपा स्वामी, देवेन्द्र सक्सेना इत्यादि उपस्थित थे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय मालदेवता में अन्तर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कला संकाय ने जीती चैंपियनशीप ट्रॉफी
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के 123वें वार्षिकोत्सव का ‘प्रोत्साहन’ 21 कुण्डीय वैदिक यज्ञ के साथ शुभारम्भ
डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में ‘विज़न, इमैजिनेशन एंड द अनफिनिश्ड मिशन’ पर अंतर-महाविद्यालयी वेबिनार आयोजित