हरिद्वार, 1 जुलाई 24 : जनपद मुजफ्फनगर के बघरा स्थित योग साधना आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी यशवीर महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान उत्तराखंड पुलिस से कांवड़ मेले के दौरान लगने वाली चाय की दुकानों, मिठाई की दुकान, होटल ढाबों, चाय पकौड़ी, जूस, फल विक्रेताओं का सत्यापन किए जाने की मांग की है।
स्वामी यशवीर महाराज ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जो भी मेले के दौरान सड़कों के किनारे खाने की दुकानें लगायी जाएं। उन ढाबो होटलों पर दुकान स्वामी के साईनबोर्ड सत्यता का पता होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विशेष समुदाय के कुछ लोग हिंदू देवी देवताओं के नाम का बोर्ड लगाकर कांवड़ मेले के दौरान दुकानों का संचालन करते हैं। जिससे शिवभक्त कांवड़ियों की भावनाएं आहत होने की संभावना बनी रहती है।
हिंदू देवी देवताओं के नाम का बोर्ड लगाकर दुकाने संचालित करने वाले विशेष समुदाय के लोगों की पहचान सार्वजनिक होनी चाहिए। इसके लिए पुलिस को अभियान चलाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह में इस संबंध में कार्रवाई नहीं की गयी तो धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा। स्वामी यशवीर महाराज ने कांवड़ियों से हिंदू दुकानदारों से ही कांवड़ खरीदने की अपील भी की।


More Stories
हरिद्वार: सीनियर सिटीजंस ने भारत सरकार से उनके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग टोल फ्री किए जाने एवं वृद्धावस्था पेंशन को सरल बनाने की रखी मांग
हरिद्वार: व्यापारी नेता सुनील सेठी बने राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर के दुसरे दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित