February 2, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटा- लार्ड कृष्णा स्कूल तानाजी नगर में सनातन हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न

कोटा- लार्ड कृष्णा स्कूल तानाजी नगर में सनातन हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न हुआ।

सम्मेलन में भव्य कलश यात्रा, गायत्री महायज्ञ, भक्ति गायन,पंच प्यारों का सम्मान, महापुरुषों की चित्र प्रदर्शनी सामुहिक भोजन प्रसाद का आयोजन हुआ।

मुख्य ओजस्वी वक्ता श्री अजय सिंह जी विभाग प्रचारक ने सकल हिन्दू समाज को सम्बोधित करते हुए हिंदू समाज की सामाजिक समरसता, शौर्य, पराक्रम, त्याग, बलिदान की गौरव शाली परम्परा से सभी को परिचित कराया।

भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित के बाद सामुहिक वंदेमातरम के बाद राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित गायिका आस्था सक्सेना ( ब्रांड एम्बेसेडर बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान चिकित्सा विभाग कोटा राजस्थान) सुमधुर राम भजन की प्रस्तुति देते हुए सभी को भक्ति रस से सराबोर कर भाव विभोर कर दिया ।

संयोजक अजय त्रिवेदी देवेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुष्टिमार्गीय संत गोस्वामी श्री विनय कुमार बाबा एवं गुरुद्वारा के ज्ञानी श्री मोहन सिंह बाजाड मांटुंडा बूंदी ने भी सकल हिन्दू समाज की एकता और अखंडता बनाएं रखने हेतु अपने आशीर्वाद प्रदान किए।

मातृशक्ति, लार्ड कृष्णा स्कूल के निदेशक श्री संजय शर्मा, सह विभाग कार्यवाहक श्री श्याम जी नागर, अध्यक्ष श्री शरद चौधरी,संरक्षक तारा सिंह, दैवानंद बैरवा, मंचीय कला प्रमुख डॉ0 संगीता सक्सेना , देवेंद्र सक्सेना महामंत्री संस्कार भारती कोटा, श्री भीष्म कुमार चौहान सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियां भाई एवं बच्चे मौजूद थे

सधा हुआ मंच संचालन अजय त्रिवेदी, शिव प्रकाश शर्मा, विशाल पाठक ने स्वागतम देवेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किया।

आरंभ में भव्य कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में मातृशक्तियां शामिल हुई झांकियों में वीर वीरांगनाओं की झांकी में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। आशा त्रिवेदी ने गुरु तेगबहादुर जी के जीवन का मंचन किया। संजय शर्मा, अतुल पाठक, अजय त्रिवेदी, देवेंद्र त्रिपाठी आदि ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग।

इस अवसर पर वीरांगना श्रीमती मधु बाला मीणा , स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान, गायिका आस्था सक्सेना सहित अन्य कई प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति ने प्रमुख कारसेवकों श्री जय सिंह फोजदार, श्री दैवा नंद बैरवा , श्री सुरेन्द्र राणावत, श्री किशन प्रजापति, सुरेश जी सोगरिया, श्री अनिल कुमारआदि का सम्मान किया।

कार्यक्रम में गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार, लार्ड कृष्णा स्कूल, संजय शर्मा , प्रदीप शर्मा , अतुल पाठक, अजय त्रिवेदी, आशा त्रिवेदीदेवेंद्र त्रिपाठी  आदि का विशेष सहयोग रहा।

About The Author