January 13, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

गजा: कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया शुभारंभ

डी पी उनियाल गजा: नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के चाका क्वीली मे आयोजित सात दिवसीय श्री सिद्ध पीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख फकोट श्रीमती दीक्षा राणा,पूर्व प्रमुख राजेन्द्र भंडारी , नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष बीर सिंह रावत,व मेला समिति के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने चाका पहुँच कर शहीद स्व भाग सिंह रावत के स्मारक पर माल्यार्पण किया।

मेला स्थल पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री का जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल, ताजबीर सिंह खाती, गिरीश बंठवाण, मुनेन्द्र उनियाल, मकान सिंह चौहान,व्यापार सभा के अध्यक्ष जीतराम उनियाल, महामंत्री शेर सिंह पयाल, धन सिंह सजवाण,श्रीमती मंगेश उनियाल,दिनेश उनियाल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का मेला समिति अध्यक्ष दीक्षा राणा ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते हुए मेला आयोजित कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने सम्बोधन मे कहा कि मेले हमारी संस्कृति व विरासत में अहं भूमिका निभाते हैं कहा कि विरासत व संस्कृति को बचाये रखने के लिए जमीन बचानी होगी, उन्होंने कहा कि विकास करने के लिए जमीन की आवश्यकता होती है, लक्ष्य तभी हासिल कर सकते हैं जब हौसला होगा, कैबिनेट मंत्री ने शहीद स्व भाग सिंह रावत स्मारक के सौदर्यकरण के लिए 1 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

सभी जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करना चाहिए, इस अवसर पर प्रमुख दीक्षा राणा, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान,मंडी समिति पूर्व अध्यक्ष बीर सिंह रावत,जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल, ताजबीर सिंह खाती, भाजपा वरिष्ठ नेता गिरीश बंठवाण, मकान सिंह चौहान, पूर्व प्रधान बैरोला दिनेश उनियाल, व्यापार सभा के जीत राम उनियाल,मंडल अध्यक्ष राजेश रावत , मुनेन्द्र उनियाल, ने भी सम्बोधित किया।

मेले में लोक गायक इंदर आर्य व ज्योति ध्यानी के गढवाली गीतों पर दर्शक खूब झूमे,सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मां भगवती के भजन व विध्यालय की बालिकाओं के स्वागत गीतों से हुआ।

इस अवसर पर तहसीलदार गजा विनोद तिवारी, खाद्यान्न निरीक्षक रितु खंडूरी, पूर्व जेष्ठ प्रमुख ईश्वरी विजल्वाण, प्रधान सैण धन सिंह सजवाण, विनय रणाकोटी, बिरेंद्र सिंह चौहान, मुकेश विजल्वाण, मीनाक्षी उनियाल,विनोद विजल्वाण, पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष नेगी, मनीष रावत शिक्षक जगत सिंह असवाल,सहित भारी संख्या में प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत व अन्य लोग उपस्थित रहे।

वन विभाग, विद्यालय शिक्षा, महिला बाल विकास, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खाद्य आपूर्ति, पशुपालन, कृषि, उद्यान, आयुर्वेद, आदि विभागों के स्टाल लगाए गए हैं।

About The Author