डीपी उनियाल, गजा: विकास खंड चम्बा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पनियाली ग्राम पंचायत जगधार मे हैस्को और मानव अधिकार संरक्षण संस्था रानीचौरी द्वारा तीन दिवसीय व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।
छात्र छात्राओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण उद्यमी सुषमा बहुगुणा द्वारा दिया गया है, जिसमें वेस्ट प्लास्टिक के रैपरों तथा पिरुल से गृह साज सज्जा की सामग्रियां टोकरी फूलदान आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है।
साथ ही छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के सम्बन्ध में जागरुक किया गया, बच्चों को बताया गया कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक है, इससे जल जंगल जमीन पर पर्यावरण प्रदूषण हो जाता है।
कहा कि प्लास्टिक के खाली रैपर को इकट्ठा करके विध्यालय मे जमा रखकर समिति को देना है, इससे पर्यावरण भी स्वच्छ होगा व वातावरण भी शुद्ध रहेगा।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती नंदी बहुगुणा ने कहा कि इस तरह के व्यावसायिक प्रशिक्षण से बच्चों मे पर्यावरण संरक्षण की जागरुकता भी होगी साथ ही स्वरोजगार की ओर उत्सुकता भी होगी, छात्र छात्राओं ने तीन दिनों में बड़े उत्साह के साथ प्रशिक्षण लिया है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षक राजेन्द्र सिंह चौहान, श्रीमती उर्मिला बुटोला, सूर्य मणी उनियाल, समाजसेवी संजय बहुगुणा व सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल के चल रहे शिविर के चौथे दिन ग्राम पटुड़ी में विविध सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कमांद में छात्र संघ समारोह में मेधावी छात्र एवं छात्राओं को किया सम्मानित
पीएलएमएस, ऋषिकेश परिसर में बौद्धिक संपदा अधिकार पर एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन