डी पी उनियाल, गजा : विकास खंड चम्बा की धारअकरिया पट्टी के ग्राम फिपल्टी निवासियों ने बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के लिए जिलाधिकारी टिहरी से गुहार लगाई है।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नई टिहरी को भेजे पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि उनके सिंचित खेतों में धान, मक्का,तिलहन, दलहन,की फसलों को बंदर नुकसान पहुंचा रहे हैं साथ ही जब भगाने की कोशिश की जा रही है तो हमला भी कर रहे हैं।
2 दर्जन से भी अधिक ग्रामवासियों ने हस्ताक्षर करते हुए प्रधान ग्राम पंचायत के माध्यम से पत्र लिखकर तुरन्त पिंजरा लगाने की मांग की है ।
माननीय मंत्री सुबोध उनियाल जी ने मामले को संज्ञान में लेकर प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी को दिए शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।
प्रधान ग्राम पंचायत सुरेन्द्र सिंह चौहान तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत ज्योति प्रसाद पंत ने कहा कि फसल,फलों, सब्जियों,दलहन तिलहन उत्पादन को क्षति पहुंचाने के कारण क्षेत्र निवासी परेशान हैं। कहा कि बन विभाग नई टिहरी बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाकर समस्या का समाधान करे।
पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में विजय लाल, रोशन लाल, मूर्ति राम, ओमप्रकाश,नरेश प्रसाद, कैलाश उनियाल, मदन लाल, श्रीमती ममता,रेखा, शांति देवी, सहित अन्य दो दर्जन लोगों के हस्ताक्षर हैं।



More Stories
केन्द्रीय शगृहमंत्री अमित शाह ‘जन-जन की सरकार:चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में आज करेंगे प्रतिभाग ,मुख्यमंत्री धामी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी
मुख्यमंत्री धामी के मंत्रिमंडल की बैठक में 5 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर