डी पी उनियाल गजा: नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा मे ‘राही नेत्र धाम देहरादून’ द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र जाँच शिविर में आंखों की जांच कराने के लिए 123 लोगों ने पंजीकरण कराया।
शिविर में डा. चेतन देसाई,की टीम मे शामिल रीनू नेगी, मोनिका नेगी, अमन रावत, दीपक खत्री, व विजय बहुगुणा ने पंजीकरण व नेत्र जाँच मे सहयोग किया, डाॅक्टर चेतन देसाई ने बताया कि मशीनों के द्वारा मोतियाबिंद, रेटिनल सर्विसेज, ग्लूकोमा प्रबंधन, व्यापक नेत्र परीक्षण किया गया ।
बताया कि नेत्र शिविर में 57 पुरुष व 66 महिलाओं के आंखों की जांच की गई है जिनमें से 36 लोगों को आप्रेशन के लिए पाया गया है।
आप्रेशन वाले लोगों को सोमवार को वाहन से देहरादून राही नेत्र धाम अस्पताल में ले जाया जायेगा तथा आप्रेशन करने के बाद गजा तक वापस लाने की व्यवस्था की जायेगी। बताया कि यह सब निशुल्क होना है। डाॅक्टर चेतन देसाई ने नेत्र शिविर में आये लोगों को आंखों की देखभाल की जानकारी भी देते हुए कहा कि समय समय पर आंखों की जांच कराते रहनी चाहिए।
नगर पंचायत गजा के अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान एवं समाजसेवी दिनेश प्रसाद उनियाल द्वारा शिविर आयोजित करने मे दिए गए सहयोग के लिए राही नेत्र धाम अस्पताल देहरादून की टीम ने आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, सभासद रंजना चौहान, पूर्व सैनिक संगठन के भूपेंद्र सिंह धनोला, पूर्व प्रधान मान सिंह चौहान, रमेश नयाल, गम्भीर सिंह नयाल, नगर पंचायत गजा कर्मचारी उपस्थित रहे।


More Stories
गजा: राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन
पैठाणी: राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ