डीपी उनियाल, गजा / टिहरी :वन बिभाग नई टिहरी रेंज के कर्मचारियों के द्वारा बन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत गजा व पोखरी के निकटवर्ती क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में जागरुकता अभियान के लिए बैठकों का आयोजन किया गया।
नई टिहरी रेंज के बन बीट दरोगा बिरेंद्र सिंह विष्ट व बन बीट अधिकारी बलबीर सिंह पंवार ने बताया कि 1 अक्टूबर से आगामी 7 अक्टूबर तक वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें ग्रामीणों को वन्यजीव संघर्ष से बचाव व अन्य जानकारियां दी जा रही हैं।
नई टिहरी रेंज के बन बीट अधिकारी बलबीर सिंह पंवार व ललिता नेगी ने ग्राम पंचायत बमणगांव व थन्यूल मे ग्रामीणों की बैठक आयोजित करके लोगों को कहा कि बन्य जीवों के प्राकृतिक वास स्थानों को क्षति नहीं पहुंचायी जानी चाहिए, साथ ही यदि कोई बन्य जीव जंगली जानवर गाँव के निकट दिखाई देता है तो बन विभाग को तुरंत सूचना दी जानी चाहिए।
कहा कि बन्य जीवों का शिकार दंडनीय है। जंगलों में अबैध रुप से कटान नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे भी जंगली जानवर गांवों की ओर रुख करते हैं। अपने घरों के आस पास झाडियों का कटान कर देना चाहिए। विभाग ने ग्राम दंदेली व अन्य गांवों में भी जागरुकता अभियान के लिए बैठकें आयोजित की हैं।
इस अवसर पर सुमन सिंह, सतीस सिंह, श्रीमती मंजू देवी प्रधान, श्रीमती शीला देवी, नरेंद्र विजल्वाण, प्रताप सिंह, गोविन्द राम, सीमा देवी सहित अन्य दर्जनों ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित रहे हैं।


More Stories
महादेव प्राइवेट आईटीआई फेरूपुर मे “जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड” उत्तराखण्ड द्वारा जॉब प्लेसमेंट हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन
एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में “ईट राइट यूथ हैकाथॉन” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन
गंगा स्वच्छता पखवाड़े में किया गया, ” गंगा स्वच्छता शपथ ” का आयोजन