हरिद्वार, 14 सितम्बर: जमालपुर कला ब्लॉक बहादराबाद के अंतर्गत गतरात्रि दस हाथियों ने बरबाद कर दिया, पन्द्रह बीघा आम का बाग, ग्यारह बिघा गन्ने की फसल और पच्चीस बिघा की तार बाढ़।
आजकल हाथियों का आतंक चारों ओर देखने को मिला है। गतरात्रि जमालपुर कला में डॉ सतेंद्र कुमार के पन्द्रह बिघे का फसली आम का बाग, गुलशनवर का 11 बिघे की गन्ने की फसल व 25 बीघे की तारवाड़ को जंगली हाथियों ने रोदं डाला।
वन विभाग बिलकुल शांत है जंगली हाथियों को नहीं भगा पा रहे हैं। किसान परेशान हैं। ऐसे में किया जाए तो क्या किया जाए?
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हाथियों का आतंक पूरे जोरों पर है। कॉलोनीवासी भी परेशान है। सरकार कुछ ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। किसानों ने अनेकों बार कोरीडोर के लिए प्रार्थना की पर सरकार कुछ करने में असफल है और किसान परेशान हैं।
जब फसल के नुकसान की बात आती है तो लाखों के नुकसान में 2- 3 हजार रुपये अकाउंट में डालकर करके संतुष्ट कर देते हैं। लाखों का नुकसान होता है उसके एवज में दो दो तीन हजार रुपए अकाउंट मे डालकर के संतुष्ट कर देते हैं।
शासन प्रशासन व वन विभाग हाथियों के आतंक को रोकने में असफल है और किसान परेशान हैं ।


More Stories
महादेव प्राइवेट आईटीआई फेरूपुर मे “जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड” उत्तराखण्ड द्वारा जॉब प्लेसमेंट हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन
एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में “ईट राइट यूथ हैकाथॉन” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन
गंगा स्वच्छता पखवाड़े में किया गया, ” गंगा स्वच्छता शपथ ” का आयोजन