उत्तराखंड : आज शनिवार की सुबह बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। गहरी खाई में वाहन गिरने से बड़ा सड़क हादसा हो गया है जिसमें पांच लोगों की मौत होना बताया जा रहा है।
प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।
घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और एक घायल हैं। वाहन में कुल छह लोग सवार थे। शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया की हादसे में 5 की मौके पर ही मौत हो गई। घायल को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है।
जानकारी के अनुसार हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें से दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वालों में चार युवक और एक युवती शामिल हैं।
जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है। ये सभी आईएमएस कॉलेज देहरादून के छात्र छात्राएं थे जो की रात मसूरी में ही रुके थे और सुबह वापस लौटते समय यह दुखद हादसा हो गया।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में कार्याशाला व करियर काउंसलिंग का हुआ आयोजन
राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गोलापार के एनएसएस शिविर के छठें दिन जिला कोऑर्डिनेटर प्रो० जगमोहन सिंह ने किया निरीक्षण
हरिद्वार: प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की राजा गार्डन इकाई का हुआ गठन, अभिषेक चौहान बने अध्यक्ष