वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी ।
मल्लिका ने बताया कि विनोद दुआ का अंतिम संस्कार लोधी श्मशान घाट में कराया जाएगा। मल्लिका दुआ ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, हमारे बेपरवाह, निडर और असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया। मल्लिका दुआ ने लिखा, अब वे हमारी मां के साथ हैं यानी अपनी पत्नी के साथ स्वर्ग में हैं। दरअसल, मल्लिका की मां का निधन इसी साल कोरोना से हो गया था।
1996 में विनोद दुआ को रामनाथ गोयनका पुरस्कार मिला। यह अवॉर्ड हासिल करने वाले वह पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मी थे। 2008 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वहीं, 2016 में आईटीएम विश्वविद्यालय, ग्वालियर ने उन्हें डीलिट की उपाधि दी।
1981 में विनोद दुआ ने आप के लिए कार्यक्रम में एंकरिंग शुरू की, जिसे 1984 तक जारी रखा। वहीं, 1984 के दौरान दूरदर्शन की ओर से आयोजित चुनावी चर्चा ने उनके करियर में चार चांद लगा दिए। दूरदर्शन में लंबी पारी खेलने के बाद विनोद आजतक, एनडीटीवी और जीटीवी समेत कई चैनलों से जुड़े। धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई।


More Stories
भजनलाल शर्मा सरकार का युवाओं का भविष्य संवारने वाला ऐतिहासिक कदम – अरविन्द सिसोदिया
शिव मंदिर सेक्टर1 में कथा के 9वें दिन श्री राम और शबरी के मिलन, सुन्दरकाण्ड और अंगद-रावण सावंद की कथा का हुआ वर्णन
गजा: कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया शुभारंभ