हरिद्वार, 29 अगस्त: सर्वे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री घोषित किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऐतिहासिक निर्णय लेने में सक्षम हैं।
राज्य के विकास के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश में समान नागरिकता संहिता, दंगा रोधी कानून, धर्म परिवर्तन, अवैध अतिक्रमण, लैंड जिहाद, नकल रोधी कानून लागू कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मिसाल कायम की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा ने प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल की।
डा.विशाल गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुशल राजनीतिज्ञ के साथ कुशल प्रशासक की भूमिका निभाते हुए प्रदेश को लगातार विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा लागू की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के सभी वर्गो को मिल रहा है।
सर्वे में भाग लेने वाली देश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए डा.विशाल गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।


More Stories
कोटा- लार्ड कृष्णा स्कूल तानाजी नगर में सनातन हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में केन्द्रीय बजट 2026-27 विषय पर परिचर्चा का आयोजन
सरकारी भूमि को खुर्द बुर्द होने से बचाने की लड़ाई को कमजोर करने के लिए रचा गया षड़यंत्र-दीपशिखा चौहान