दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर का मामला सामने आया है, आमने-सामने की टक्कर से दोनों ट्रकों में आग लग गई। देखते ही देखते एक ट्रक जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार दो ट्रक में आपस में जोरदार भीड़ंत हुई और आग लग गई।
मामला यूपी के बाराबंकी जिले के असंद्रा थाना क्षेत्र के नई सड़क चौराहे का है। इस चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप के पास दो ट्रकों में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई। वहीं पास में पेट्रोल पंप होने के चलते वहां पर हड़कंप का माहौल बन गया।
आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. एक ट्रक जलकर राख हो चुका था. जानकारी के मुताबिक दोनों ट्रक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिनका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है. पूरी घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. जिसके बाद वहां यातायात व्यवस्था को बहाल किया गया. क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया. जिसके बाद सड़क फिर से चालू हुई।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग की एनएसएस इकाई के विशेष शिविर के दुसरे दिन, स्वंयसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
नैनबाग: राजकीय महाविद्यालय में बेसिक्स ऑफ कंप्यूटर कोर्स की कक्षाएं प्रारम्भ
कोटा: महान क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहठ के जीवन व योगदान पर एक विशेष प्रदर्शनी का हुआ आयोजन