हरिद्वार 5 जनवरी 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हरिद्वार आगमन के चलते उनके सुरक्षा अधिकारी शुक्रवार शाम को श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी पहुंचे।
यहां पर उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रवींद्रपुरी महाराज से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था आदि बिंदुओं पर जानकारी ली।
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अखाड़े आचार्य व संतों से विशेष लगाव है। शनिवार को वह निरंजनी अखाड़े में काफी पल संत समाज के साथ व्यतीत करेंगे। सुरक्षा आदि व्यवस्था को परखने के लिए पहुंचे अधिकारियों के साथ अधिकारियों ने अन्य प्लान तय किए।
वहीं श्रीमहंत ने बताया कि अखाड़े में मुख्यमंत्री को सनातन भूषण सम्मान दिया जाएगा। संत समागम का कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री करीब एक घंटा यहां रुकेंगे।
इसी के मद्देनजर सुरक्षा अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल मंच व्यवस्था, वीवीआईपी के आगमन को लेकर दौरा किया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता गोविंद सोलंकी एवं डॉ. राहुल कटारिया ने कार्यक्रम व जरूरी इंतजाम के बारे में अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी।


More Stories
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के 123वें वार्षिकोत्सव का ‘प्रोत्साहन’ 21 कुण्डीय वैदिक यज्ञ के साथ शुभारम्भ
डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में ‘विज़न, इमैजिनेशन एंड द अनफिनिश्ड मिशन’ पर अंतर-महाविद्यालयी वेबिनार आयोजित
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन