- यूनिवर्सिटी ने बीए पार्ट 3 की परीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगा एडमिट कार्ड जारी किया है।
बिहार की एक यूनिवर्सिटी फिर से चर्चा में है. दरभंगा की ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (Lalit Narayan Mithila University) ने बीए पार्ट-3 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तस्वीर लगी है।
अब यह दोनों एडमिट कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके बाद छात्रों ने बवाल शुरू कर दिया. मामला बढ़ता देख कुलसचिव डॉक्टर मुश्ताक अहमद ने माफी मांगी है। हालांकि उन्होंने इसके लिए छात्रों को भी जिम्मेदार ठहराया है।
इस यूनिवर्सिटी ने बीए पार्ट 3 की परीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगा एडमिट कार्ड जारी किया है। इससे पहले राज्यपाल फागू चौहान की फोटो वाला एडमिट कार्ड भी जारी हुआ था।
दोनों एडमिट कार्ड की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं था जब विश्वविद्यालय ने अपने काम में लापरवाही दिखाई, जिससे उसे शमिंर्दगी उठानी पड़ी।


More Stories
गजा: राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन
पैठाणी: राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ