हरिद्वार: भेल में हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ब्रीफिंग में जा रहे एसएसपी नवनीत सिंह ने सड़क पर घायलों को देखकर 108 एंबुलेंस को बुलवाकर मातहतों के साथ दोनों को मेला अस्पताल भिजवाया। घटना भेल फाउंड्री गेट और भगतसिंह चौक के बीच की है।
बकरी के साथ सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में बाइक सवार ऑटो से टकरा गया। जिस वजह से बाइक सवार और बकरी के साथ सड़क पार कर रहा व्यक्ति दोनों घायल हो गए। इस दौरान वीवीआईपी ड्यूटी की व्यवस्थाओं की जांच करने एवं डी-ब्रीफिंग के लिए जा रहे एसएसपी नवनीत सिंह ने बीच सड़क पर घायलों को पड़े देख अपना गाड़ी रूकवायी और मानवता की मिसाल पेश करते हुए 108 को मौके पर बुलाकर पुलिसकर्मियों के साथ दोनों को मेला अस्पताल भेजा।
पुलिस के सूचना देने पर बाइक सवार के परिजन भी मेला अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है।


More Stories
हरिद्वार: प्रेस क्लब के चुनाव संपन्न, धर्मेंद्र चौधरी दूसरी बार बने अध्यक्ष, सूर्यकांत बेलवाल बने महामंत्री
राजकीय महाविद्यालय जखोली की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर का सफलतापूर्वक समापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में शिक्षक-अभिभावक संघ का गठन,आशीष काला बने पी टी ए अध्यक्ष