February 3, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा 2026 में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में 128 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

अखिल भारतीय विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित यह एक राष्ट्रव्यापी बौद्धिक परीक्षा है जिसमें युवाओं की प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के लिए महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित परीक्षा आयोजित की गई।
परीक्षा की सुचिता और निष्पक्षता के लिए परीक्षा नोडल डॉक्टर अनीता चौहान एवं केंद्राअध्यक्ष प्रोफेसर जी सी डंगवाल प्राचार्य एवं विद्या भारती की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक शिशुपाल सिंह रावत के नेतृत्व में चाक चौबंद व्यवस्था की गई। परीक्षा की बेहतरीन प्रबंधन के लिए परीक्षा समिति और मूल्यांकन समितियां का गठन किया गया।
महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र में कुल 247 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण किया था जिसमें 128 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।
परीक्षा समिति में प्रोफेसर एमएस पवार,डॉ नरेश चौहान, डॉ डिंपल भट्ट, डॉ एमपी तिवारी, डॉ सुमन गुसाईं, डॉ लीना रावत, जयंत चौहान एवं गुंजन रावत में प्रमुख योगदान दिया। यह परीक्षा 10:00 से 12:00 बजे तक चली इस परीक्षा में 80 बहुविकल्पीय तथा एक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न का उत्तर देना था कुल मिलाकर शांतिपूर्ण संपन्न इस परीक्षा में छात्रों की प्रतिभागिता से नोडल एवं पर्यवेक्षक संतुष्ट नजर आए। इस आशय की जानकारी कॉलेज मीडिया कॉलेज मीडिया समिति के सदस्य डॉक्टर सुमन सिंह गुसाईं दी है।

About The Author