December 22, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

भारत विकास परिषद की पंचपुरी शाखा अपने सामाजिक दायित्वों को सर्वोपरी मान कर रही कार्य

Img 20240902 235316

हरिद्वार:  भारत विकास परिषद की पंचपुरी शाखा अपने सामाजिक दायित्वों को सर्वोपरी मान कर कार्य कर रही है।

यह विचार परिषद के उत्तर मध्य क्षेत्र के सचिव सेवा ब्रज प्रकाश गुप्ता ने शाखा की ओर से गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निशुल्क सिलाई मशीन वितरित किए जाने के समय व्यक्त किए।

रविवार को देर सांय कांगड़ी श्यामपुर गांव स्थित एक संस्थान में प्रशिक्षण पा रही दो गरीब महिलाओं को पंचपुरी शाखा की ओर सिलाई मशीन निशुल्क प्रदान की गई।

दोनों लाभार्थी महिला छाया एवं साक्षी कांगड़ी गांव की रहने वाली है और उनके घर में कोई कमाने वाला व्यक्ति नहीं है।

इस अवसर पर परिषद के जिला संयोजक एडवोकेट कुशलपाल सिंह चौहान , जिला सह संयोजक अमित कुमार गुप्ता ने शाखा के सभी सदस्यों को इस कार्य के लिए बधाई देते हैं कहा कि आपकी शाखा अपने सामाजिक दायित्वों को बखूबी निभाया रही है।

शाखा अध्यक्ष निखिल वर्मा ने कहा कि हमने अत्यंत जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन दी है। गांव में निर्धन छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा देने वाले विजेंद्र ने कहा कि वे वर्ष 2021 से बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने तथा संस्कार आधारित वातावरण में राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को आभा वर्मा की ओर से गिफ्ट प्रदान किए गए।

इस अवसर पर शाखा के सचिव सौरभ सक्सेना, महिला संयोजिका मिनीपुरी, कोषाध्यक्ष विकास गिरी उपाध्यक्ष विश्वास सक्सेना व कुशल श्रीवास्तव, सुमित सक्सेना एवं संजय नैठानी आदि मौजूद थे।

About The Author