डी पी उनियाल गजा (टिहरी): नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा में भारतीय जनता पार्टी गजा मंडल कार्यकर्ताओं का मतदाता चेतना महा अभियान शुरू करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया।
बारातघर गजा में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए नगर पंचायत गजा अध्यक्ष मीना खाती , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीशचंद्र बंठवाण , जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चतर सिंह तथा जिला मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में मतदाता चेतना महा अभियान चलाया जाएगा ।
जिसमें 1जनवरी 2024 को 18वर्ष की आयु वाले नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में अंकित करने हेतु उन्हें जागरूक करने के साथ ही वी एल ओ से नाम अंकित करवाया जायेगा ,कहा कि इस महा अभियान में भारतीय जनता पार्टी के सभी जनपदीय व बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत ,महा मंत्री ज्योति पंत ने कहा कि हर गांव में घर घर जाकर युवाओं से सम्पर्क किया जायेगा । युवाओं को अमूल्य मतदान के बारे में भी जागरूक करने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी जिससे युवा पार्टी की रीति नीति से परिचित हो सके।
बारातघर गजा में आयोजित कार्यक्रम में गजा मंडल के गजा क्षेत्र के सभी बूथों के के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर दिनेश सिंह खाती , युवा मोर्चा अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह चौहान, मंगल सिंह नेगी,शूरबीर सिंह गुसाईं,सत्ये सिंह गुसाईं, कलम सिंह कुट्टी, दिवान सिंह रावत, अरविंद नेगी श्रीमती मुन्नी देवी , रिटायर सूबेदार मंगल सिंह खडवाल सहित बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


More Stories
हरिद्वार: कनखल पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ, शातिर वाहन चोर को दबोचा
हरिद्वार: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग की मनमानी के विरोध में किया धरना प्रदर्शन
हरिद्वार: जनपद में रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, पर्याप्त मात्रा में है स्टॉक- जिला पूर्ति अधिकारी