April 10, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल का संबद्धता समिति ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल टिहरी गढ़वाल की संबद्धता समिति ने आज दिनांक 09अप्रैल 2026 को शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल टिहरी गढ़वाल का स्थलीय निरीक्षण किया।

विश्वविद्यालय समिति के संयोजक प्रो० राकेश कुमार प्राचार्य लम्बगांव, सदस्य प्रो० आशुतोष त्रिपाठी प्राचार्य राजकीय रुद्रप्रयाग, सदस्य प्रो० गौरी सेवक प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कमांद टिहरी गढ़‌वाल, सदस्य डॉ० एस० के० पाण्डेय असिस्टेंट प्रोफेसर (राजनीति विज्ञान), राजकीय महाविद्यालय लम्बगांव, ने महाविद्यालय का निरीक्षण कर भूरी-भूरी प्रशंसा की।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० के० एस० जौहरी जी ने संबद्धता समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संबद्धता समिति के संयोजक डॉ० अजय कुमार सिंह, समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author