March 28, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी में हुआ क्विज़ और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

  • वनस्पति विज्ञान विभाग एवं गणित विभाग द्वारा क्विज़ और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

 

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में वनस्पति विज्ञान विभाग एवं गणित विभाग द्वारा विभागीय परिषद के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ऑनलाइन माध्यम से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, साथ ही वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया ।

जिसका विषय “वन पारिस्थितिकी तंत्र और वनोन्मूलन का प्रभाव तथा वायु प्रदूषण प्रभाव और नियंत्रण” था ,जिसमें कुल 69 उन्हत्तर छात्र – छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान प्रभारी डॉ अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि वनोन्मूलन से कई सामाजिक और पर्यावरणीय समस्याएं सामने आती हैं, वैश्विक वनोन्मूलन के तात्कालिक और दीर्घकालिक परिणाम पृथ्वी पर जीवन को खतरे में डाल सकते हैं। जैसा कि हम जानते हैं इनमें से कुछ परिणाम जैसे जैवविविधता की क्षति वन आधारित समाज का विनाश और जलवायु विघटन प्रमुख हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि महाविद्यालय में विभागीय परिषद के अंतर्गत समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिससे सभी छात्र छात्राएं अपने पाठ्यक्रम के अतिरिक्त अन्य जानकारियों से लाभान्वित होते हैं , ये प्रतियोगिताएं उनके सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक है ताकि वे शिक्षा के साथ साथ समाज को को भी पढ़ सकें।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ रजनी लसियाल और और डॉ आलोक बिजलवान रहे। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा बाद में की जाएगी।

इस अवसर पर गणित विभाग प्रभारी श्री दिनेश चन्द्र और श्री रोशन जुयाल आदि उपस्थित थे।

About The Author

You may have missed