राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस में नशा मुक्त हेतु जागरूकता रैली कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिनेश कुमार के निर्देशन में पालीसैन एवं मुनेथ में रैली निकालकर जनता को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
स्वयंसेवी द्वारा गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। बौद्धिक सत्र में डॉ सुशील शाह ने पर्यावरण के प्रति सभी को जागरूक होने के लिए कहा। साथी भविष्य में ग्रीन हाउस के प्रभाव से बचने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरणीय असंतुलन को बनाना होगा

उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व का विकास होता है। श्री असवाल जी ने स्वयंसेवी को आइडल बनने की सलाह दी ताकि लोग आप का अनुसरण कर सके। पोखरियाल जी ने स्वयंसेवीयो के उत्साहवर्धन के लिए उनके कलाओं की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ पारुल प्रियंका श्रीमती माधुरी एवं डंगवाल जी उपस्थित रहे।


More Stories
आँपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, 30 कालनेमि ढोंगी बाबाओ को किया गिरफ्तार
कुंभ मेला-2027: मेलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी तैयारियों में तेजी लाने के दिये निर्देश
कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने समता दिवस के रूप में मनाया स्वतंत्रता सैनानी बाबू जगजीवन रामजी का 118वां जन्मदिवस