March 27, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय नंदानगर चमोली के एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने चलाया जन जागरूकता अभियान

आज दिनांक 26.03.26 को शिविर के छठे दिवस पर शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली के राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त छात्र छात्राओं ने ग्राम सभा गुल्लाड़ी सीटेल एवं वादूक ग्राम सभा में सफाई अभियान, नशा मुक्ति, साईबर क्राइम, बेरोजगारी पर्यावरण,एवं मतदान पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया ।

तथा बौद्धिक सत्यापन के लिए अजीज प्रेम जी फाउंडेशन गोपेश्वर से प्रतिनिधि के रूप में श्री भीम सिंह जी द्वारा स्वयंसेवियों को समाज में हो रहे मतभेद एवं समाज में हो रहे भ्रष्टाचार पर विस्तृत जानकारी दी गयी ।

About The Author