उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के सहयोग से 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के ग्यारवें दिवस में मुख्य वक्ता श्री जयपाल सिंह नेगी ने सम्बोधन मे ग्रामों उत्थान विभाग की सभी योजनाओं के बारे मे विस्तार से उपस्थित सभी प्रतिभागियो को जानकारी से अवगत कराया।
साथ ही विभाग की योजनाओं जैसे महिला समूह , शेयर धन अंशदान के बारे , कम्प्यूटर अध्ययन के लिए धन उपलब्ध कराना ,गाय पालकों को धन उपलब्ध कराना , स्थानीय किसानों को ऋण में छूट देकर ऋण देना , गोशाला निर्माण के लिए ऋण देना , आटा चक्की , मसला चक्की , लाखपती दीदी आदि अनेक योजनाओं से सभी प्रतिभागीयो को अवगत कराया।
अंत मे सभी को अपनी स्किल बढ़ाने के लिए प्रेरित भी किया ताकि आप अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकते है अंत मे अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के भी प्रेरित किया ।
महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता केंद्र के नोडल अधिकारी एवं मेंटर डॉ० गणेश चंद ने अपने संक्षिप्त सम्बोधन में जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को उपस्थित सभी प्रतिभागियों को अवगत किया साथ ही कहा कि आप अपना मूल्य एवं स्किल को बढ़ाए जिससे आपकी समाज में महत्ता को समझा जा सके आपकी जगह बने।
अपने जीवन को सही दिशा मे लक्षित कीजीए आपको जीवन के लक्ष्य प्राप्त करने मे सफलता मिलेगी एवं उद्यम के प्रति भी सभी उपस्थति प्रतिभागियों को प्रेरित भी किया ।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० सत्य प्रकाश शर्मा ने छात्र-छात्राओं को अपने सम्बोधन में सभी प्रतिभागियों से पूछा कि आपको आपने जीवन में क्या बनना है किस फील्ड मे जाना है आदि प्रश्न पूछते हुए कहा कि समय अनमोल है इसको सही दिशा मे लगाइए आज से लगाइए।
समाज में दिमाग सबके पास है उसका सही सही उपयोग आपको करना है किसी भी कार्य को योजना बद्ध तरीके से कीजीए ताकि आपको अपने जीवन में सफलता प्राप्त हो सकें।
इसकी साथ साथ ही स्मार्ट बोर्ड पर महाविद्यालय की वेबसाईट से सभी उपस्थित प्रतिभागियों को अवगत कराया एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की । सरकार स्वरोजगार पर बहुत ध्यान दे रही है उसका जरूर लाभ लें एवं उपस्थित सभी छात्र -छात्रा को कोई स्थानीय छोटा उद्यम स्थापित करने के लिए भी प्रोत्साहित भी किया।
महाविद्यालय में इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ० धनेन्द्र पँवार ने उद्यमिता विकास कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य, मुख्य वक्ता , महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों का एवं उपस्थित सभी प्रतिभागियों धन्यवाद ज्ञापित किया।
उद्यमिता विकास कार्यक्रम मे छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्थानीय उद्यमियों, गणमान्य व्यक्तियों, समाज सेवको, जनप्रतिनिधियों, महाविद्यालय प्राध्यापकों से डॉ० सुनीता चौहान , डॉ० सौरभ सिंह , श्री दीपक कुमार, डॉ० सरिता , डॉ० धर्मेन्द्र सिंह एवं कार्यलय से श्री महेश सिंह , श्री विजेंद्र बिष्ट , श्रीमती सोनी देवी एवं अनुराधा आदि ने विशेष सहयोग दिया।


More Stories
संतुलित भोजन, एक सामान्य व्यक्ति तथा खिलाडी की दिनचर्या को स्फूर्ति प्रदान कर स्वस्थ्य शरीर का निर्माण करता है- डॉ0 शिवकुमार चौहान
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग ने किया नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में विज्ञान जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ