एनटीन्यूज़: हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार की खुशियां पल भर में गम में तब्दील हो गई। दो मासूम बच्चों के सामने डंपर ने उनकी मां को कुचल दिया जिससे मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक घटना आरटीओ रोड के पास हुई यहां मूल रूप से थाना नवाबगंज बरेली का रहने वाला किशनपाल लामाचौड़ में किराए के मकान में परिवार सहित रहता है और वह पोल्ट्री फार्म पर काम करता है।
रविवार को किशन के भाई जो भी रुद्रपुर में रहता है उसकी तबीयत खराब थी लिहाजा किशन बाइक से अपनी पत्नी निर्मला देवी और 3 साल की बेटी सुनैना और 10 महीने के बेटे देव को लेकर रुद्रपुर भाई का हाल-चाल जानने गए थे।
रुद्रपुर से आते समय जब वापस लौट रहे थे तो घर से कुछ दूर पहले आरटीओ कार्यालय के पास सामने से तेज गति से आ रहे एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में किशन की पत्नी निर्मला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन साल की बेटी सुनैना घायल हो गई जिसे अस्पताल ले जाया गया। गम में गमगीन किशन पाल ने बताया कि हादसा बेहद दर्दनाक, निर्मला ने गोद में नो महीने के बेटे देव को पकड़ा हुआ था जैसे ही डंपर ने बाइक में टक्कर मारी तो निर्मला ने बच्चे की जान बचाने के लिए उसे झाड़ियों की तरफ फेंक दिया। इस दर्दनाक हादसे में छोटे-छोटे मासूम बच्चों के सामने मां की मौत हो गई।


More Stories
“टीआरपी की दौड़ में, गिरती पत्रकारिता” विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अंशिका बुड़ाकोटी रही प्रथम
राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में गंगा स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत हुआ “परिसर स्वच्छता”कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार: पी.जी. कॉलेज,धनौरी के एनएसएस शिविर के अंतर्गत एंटी ड्रग्स सेल समिति द्वारा “नशा मुक्ति जागरूकता अभियान” का आयोजन