उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी की मौत का समाचार सामने आया है।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल यानी शुक्रवार को संपन्न हो गया। उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ है।
मुरादाबाद में भी शुक्रवार को मतदान हुआ। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा ने सर्वेश सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। शनिवार को सर्वेश सिंह का निधन हो गया है। मुरादाबाद से लोकसभा प्रत्याशी सर्वेश सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
कल एम्स में दिखाने गए, वहां हार्टअटैक आ गया। मुरादाबाद में कल ही लोकसभा चुनाव हुआ है। सर्वेश सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भाजपा के अकेले ठाकुर प्रत्याशी थे।
कल वोट डालने के बाद वह चेकअप कराने के लिए दिल्ली गए थे। शनिवार को वहीं पर उन्हें हार्ट अटैक आया है। लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे।
उनके निधन की खबर से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल के चल रहे शिविर के चौथे दिन ग्राम पटुड़ी में विविध सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कमांद में छात्र संघ समारोह में मेधावी छात्र एवं छात्राओं को किया सम्मानित
गजा: जूनियर हाई स्कूल पनियाली मे 3 दिवसीय व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का समापन