आज दिनांक 08/05/2025 को शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमण्डल,टिहरी गढ़वाल में प्रभारी प्राचार्य डॉ अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में रेड क्रॉस दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर “ऑन द साइड ऑफ ह्यूमैनिटी” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत यूथ रेड क्रॉस की सह प्रभारी श्रीमती रश्मि के वक्तव्य से हुई।
उन्होंने मानवता की परिभाषा एवं इसके विभिन्न पक्षों की जानकारी देते हुए बताया कि, रेड क्रॉस सोसायटी के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट एवं रेड क्रॉस सोसायटी मानवता के लिए सन् 1863 से कार्यरत हैं जिसके लिए इनको नोबेल पीस प्राइज भी मिल चुका है। इस प्रकार युद्ध की स्थिति में या आपदा की स्थिति में रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा लोगों की मदद की जाती है जिसमें रेस्क्यू, भोजन, प्राथमिक उपचार आदि जैसी मदद देना भी मानवता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि मानवता को अपने जीवन में उतारने के लिए हमें इस संकल्पना को हृदय से समझना पड़ता है।
मंच संचालन करते हुए श्री जोगेंद्र कुमार ने छात्र छात्राओं को रेड क्रॉस की शपथ दिलाई एवं अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


More Stories
हरिद्वार: कलियर क्षेत्र में बच्चों से भरी स्कूल बस खेत में गिरी, टला बड़ा हादसा
हरिद्वार: राजकीय महाविद्यालय चुडिय़ाला, भगवानपुर में राष्ट्रीय बौद्धिक परीक्षा- 2026 का आयोजन
भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा 2026 में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में 128 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग