March 12, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय कमांद की दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का समापन

राजकीय महाविद्यालय कमांद की दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का समापन 10 मार्च 2026 को  हुआ।

इस अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी की प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पा नेगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में आउटडोर और इनडोर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर गौरी सेवक ने कहा कि खेल केवल खेल नहीं है यह हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिया आवश्यक है।

इसी प्रकार प्रोफेसर पुष्पा नेगी ने कहा कि छात्रों को सर्वप्रथम महाविद्यालय की छात्र संख्या बढ़ाने के लिए कार्य करना चाहिए। समस्त छात्रों को चाहिए कि वो अपने कर्तव्यों का अनुपालन करें और महाविद्यालय की समस्त गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करे।

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं में अंजली भट्ट और मीना को छात्रा चैंपियन घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता का संचालान इंटर कॉलेज के शिक्षकों श्री जितेंद्र कुमार और श्री विजयपाल सिंह जी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ शैफाली शुक्ला, डॉ राकेश मोहन नौटियाल, डॉ बीना रानी जोशी, डॉ नीना शर्मा और खेल अधिकारी डॉ दीपक राणा के श्री सोहन सिंह रावत, श्री केदार भट्ट, श्री देवेश कुमार, अंकित, पूजा ,प्रभा, बढ़ानी उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष पार्वती, मीणा, अंजली, शिवानी, संतोषी आदि भी उपस्थित रहे।

About The Author