March 18, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय कमांद में छात्र संघ समारोह में मेधावी छात्र एवं छात्राओं को किया सम्मानित

राजकीय महाविद्यालय कमांद में कल दिनांक 17.03.2026 में छात्रसंघ समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।

मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री प्रीतम सिंह पवार जी द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत महाविद्यालय में विगत सत्रों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संस्थाध्यक्ष महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 गौरी सेवक द्वारा मुख्य अतिथि श्री प्रीतम सिंह पवार जी एवं विशिष्ट अतिथियों ब्लॉक प्रमुख श्री सुरेंद्र सिंह भंडारी, अति विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्री राजेंद्र सिंह रांगड जी और श्री सुनील जुयाल जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान संगठन के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान कमांद तथा कैंच्छू का भी स्वागत किया गया।

स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य प्रो0 गौरी सेवक द्वारा अतिथियों को अवगत कराया गया कि उत्तराखंड में संचालित मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विगत सत्रों में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया तथा महाविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 22 मेधावी छात्र-छात्राओं को उपरोक्त योजना के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

साथ ही उन्होंने बताया कि तकनीकी युग में विद्यार्थियों को निपुण बनाने के उद्देश्य से 15 दिवसीय निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्र-छात्राओं हेतु संचालित किए गए। साथ ही योग प्रशिक्षण से संबंधित 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी विद्यार्थियों हेतु महाविद्यालय में संचालित किया गया।

इसके साथ ही नांदी फाउंडेशन द्वारा महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के अंतर्गत सात दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम मास्टर ट्रेनर द्वारा विद्यार्थियों हेतु संचालित किया गया।

छात्रसंघ अध्यक्षा पार्वती तथा छात्रसंघ के समस्त पदाधिकारियों द्वारा महाविद्यालय में विद्यार्थियों हेतु वाद्ययंत्रों तथा अन्य मांगों हेतु विधायक महोदय तथा ब्लॉक प्रमुख महोदय को मांगपत्र दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गायत्री जरधारी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी, अभिभावकगण, प्राध्यापकगण, क्षेत्रवासियों सहित विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

About The Author