March 29, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में सत्र 2025-26 हेतु शिक्षक-अभिभावक संघ का हुआ गठन

चिन्यालीसौड़, 28 मार्च 2026:  राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में सत्र 2025-26 के लिए शिक्षक-अभिभावक संघ का गठन किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सक्रिय सहभागिता की। बैठक में प्रभारी प्राचार्या डॉ रजनी चमोली, संयोजक डॉ किशोर सिंह चौहान एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ यशवंत सिंह ने गठन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्वक सम्पन्न करवाई।

बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी को संरक्षक बनाया गया।

इसके अतिरिक्त श्रीमती मीना कारकी को अध्यक्ष, श्री सुमनदीप को उपाध्यक्ष, श्री रमेश लाल को कोषाध्यक्ष, हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. यशवंत सिंह को सचिव तथा श्रीमती वंदना को सह-सचिव का दायित्व सौंपा गया।

इस अवसर पर पीटीए संयोजक डॉ किशोर सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षक-अभिभावक संघ महाविद्यालय और अभिभावकों के बीच समन्वय स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

कार्यक्रम समन्वयक एवं मंच संचालक डॉ यशवंत सिंह ने कहा कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और शैक्षणिक प्रगति को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। प्रभारी प्राचार्या डॉ रजनी चमोली ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। साथ ही सम्मानित अभिभावकों ने महाविद्यालय भ्रमण में पुस्तकालय, प्रयोगशाला, क्लास रूम, स्मार्ट बोर्ड, इत्यादि का जायजा लिया और महाविद्यालय की व्यवस्था के प्रति संतुष्टि दर्शायी।

इस अवसर पर डॉ बृजेश चौहान, डॉ खुशपाल, डॉ सुगंधा वर्मा, डॉ भूपेश चंद्र पंत, डॉ निशि दुबे, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ आराधना राठौर, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ मंजू पांडे, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ आलोक बिजल्वाण, श्री राजेश राणा, श्री स्वर्ण सिंह, श्री मदन सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जीतेन्द्र सिंह एवं विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed