आज दिनांक 8 में 2025 को श्री बाबू कलीराम राकेश राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला हरिद्वार में महाविद्यालय की “यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी” द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में “on the side of humanity (मानवता के पक्ष में)” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य महोदय तथा प्राध्यापक गणों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई. इस गोष्ठी में रेड क्रॉस संगठन के महत्व तथा कार्यों पर चर्चा की गई व 2025 की थीम “कीपिंग ह्यूमैनिटी अलाइव” के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपने भीतर की मानवता को जीवंत रखने तथा दूसरों के प्रति सहानुभूति करुणा व सम्मान का भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर सी. पी. सिंह जी के द्वारा विश्व रेडक्रॉस संस्थान की शुरुआत, इसको स्थापित करने के उद्देश्य तथा वॉलिंटियर्स को इससे जोड़ने के तरीकों के बारे में बताया, साथ ही भारत में तथा राज्य स्तर पर उत्तराखंड में किस प्रकार यह संगठन कार्य करता है व किसी भी प्रकार की आपदा, महामारी या अन्य संकट के दौरान किस प्रकार पीड़ितों की मदद करता है आदि के विषय में बताया।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया कि वह स्वेच्छा से इस प्रकार के संगठनों से जुड़े ताकि उनके समाज के प्रति जागरूकता, संवेदना और करुणा की भावना बनी रहे।
सभी प्राध्यापक गणों ने “मानवता” की थीम पर चर्चा करते हुए आज की चुनौती पूर्ण समय में जहां संघर्ष, स्वास्थ्य संकट और सामाजिक असमानताएं बढ़ रही हैं छात्र-छात्राओं को जाति, धर्म और लिंग के भेदभाव से ऊपर उठकर अपने मानव मूल्यों की रक्षा करने हेतु प्रेरित किया जिससे कि यह समाज एक बेहतर स्थान बन सके ताकि सभी सद्भाव व खुशी से अपना जीवन जी सके. विचार गोष्ठी के अंत में प्राचार्य महोदय द्वारा मानवता के विभिन्न पक्षों तथा सेवा व मदद की भावना को बनाए रखते हुए एक बेहतर जीवन जीने तथा रेड क्रॉस संगठन की महत्वता को बताते हुए छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में रेड क्रॉस सोसाइटी से जोड़कर मानवता की बेहतरीन के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण, कर्मचारी वर्ग तथा छात्र-छात्राओं ने इस विचार संगोष्ठी का हिस्सा बनकर मानवता के पक्ष में बने रहने की शपथ ली।


More Stories
संतुलित भोजन, एक सामान्य व्यक्ति तथा खिलाडी की दिनचर्या को स्फूर्ति प्रदान कर स्वस्थ्य शरीर का निर्माण करता है- डॉ0 शिवकुमार चौहान
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग ने किया नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में विज्ञान जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ