रुद्रप्रयाग, 23 मार्च 2026 आज राजकीय महाविद्यालय जखोली, रुद्रप्रयाग,उत्तराखंड में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर दिन – रात का शुभारंभ बहुत ही धूमधाम से किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य आदरणीय डॉ. माधुरी जी की अध्यक्षता और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, राजकीय महाविद्यालय जखोली, रूद्रप्रयाग, उत्तराखंड के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सुभाष कुमार के निर्देशन में प्रारंभ हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान ललूडी श्रीमती ज्योति मिश्रा जी रही। इस अवसर पर महाविद्यालय की संरक्षक और प्राचार्य आदरणीय डॉ. माधुरी जी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए, राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के बारे में व्यापक चर्चा की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती ज्योति मिश्रा जी ने ,राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से राष्ट्र सेवा किस प्रकार से की जा सकती है,विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुभाष कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना का हमारे जीवन में क्या महत्व है इस विषय पर चर्चा की एवं स्वयंसेवियों को समन्वय एवं समर्पण की भावना अपने हृदय में अंकित करने को प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ.देवेश चंद्र जी, डॉ भारती जी, डॉ. विकास शुक्ला जी, डॉ दलीप सिंह जी,डॉ. दिनेश सिंह नेगी जी कार्यालय अध्यक्ष श्री टीकाराम राम चमोली जी, श्री करण सिंह पवार जी, श्रीमती पूनम रावत जी, श्री महावीर लाल जी, श्री देवेंद्र बुटोला जी श्री बृजमोहन बुटोला जी एवं श्री धनवीर भाई शाह जी आदि ने इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग प्रदान करते स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन किया।
इस कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया, एवं बौद्धिक सत्र के दौरान अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये।


More Stories
हरिद्वार: महाविद्यालय धनौरी में एंटी रैगिंग समिति द्वारा एक मासिक ऑनलाइन बैठक का आयोजन
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा, कार्यों में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई: मेलाधिकारी
हरिद्वार: स्वामी गोपालाचार्य ने आश्रम को खुर्दबुर्द करने का लगाया आरोप