आज दिनांक 18-3-20256को महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता का वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन महाविद्यालय प्रांगण में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व माननीय विधायक डॉ0 प्रेम सिंह राणा एवं विशिष्ठ अतिथि श्री प्रेम सिंह टुरना के स्वागत के साथ किया गया।
अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्रीमान ध्रुव सिंह राणा विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों के बैच अलंकरण के पश्चात महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा स्मृति चिन्ह के रूप में पौधे भेंट किये गये । मुख्य अतिथि , विशिष्ठ अतिथि, प्राचार्य , प्राध्यापक गण द्वारा दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन किया । छात्रा नीरू गोस्वामी एवं साथियों द्वारा माँ सरस्वती वंदना का वादन किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसके अंतर्गत पंजाबी संस्कृति की झलक को प्रस्तुत करते हुए जागो लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया, राजस्थानी गीतों पर आधारित सामुहिक नृत्य, शास्त्रीय संगीत पर आधारित सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति छात्र- छात्राओं द्वारा की गयी।
मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृति योजना प्राप्त मेधावी छात्रों को मेडल व सर्टिफिकेट दिये गये। माननीय विधायक ने अपने सम्बोधन में छात्रों को शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु पठन – पाठन के लिए ऑनलाइन एवं ऑफ़लाइन माध्यम का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 अंजला दुर्गापाल ने सत्र 2025-26 की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की।कार्यक्रम का संचालन डॉ0 निशा आर्या, छात्रा प्रियांशी जुकारिया द्वारा किया गया । कार्यक्रम का समापन उद्बोधन डॉ0 निवेदिता अवस्थी द्वारा किया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रम में 30 छात्र – छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम सांस्कृतिक परिषद के संयोजक डॉ0 उमेश चंद्र के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।
कार्यक्रम में प्रो0 मृत्युंजय शर्मा , श्रीमती ममता सुयाल , डॉ0 ललित सिंह बिष्ट, डॉ0 स्वाती पंत लोहनी, डॉ0 निशा परवीन , डॉ0 दर्शन सिंह मेहता, डॉ 0 शशि प्रकाश , डॉ0 मीनाक्षी , श्री महेश कन्याल , श्री विपिन सिंह थापा, श्री राम जगदीश , श्री संतोष चंद , श्री सुनील प्रकाश , छात्र संघ पदाधिकारी एवं महाविद्यालय के 94 छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे ।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल के चल रहे शिविर के चौथे दिन ग्राम पटुड़ी में विविध सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कमांद में छात्र संघ समारोह में मेधावी छात्र एवं छात्राओं को किया सम्मानित
गजा: जूनियर हाई स्कूल पनियाली मे 3 दिवसीय व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का समापन