पौखाल: इन्दर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में आज दिनाँक 12 मार्च 2026 को सत्र 2025-26 के दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन बड़े धूमधाम से किया गया।
समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. सी. ममगाई जी एवं जिला पंचायत सदस्य कोटि के श्री गंभीर सिंह भण्डारी जी द्वारा दिनाँक 11 व 12 मार्च 2026 को संपन्न हुये दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेताओं को मैडल, प्रमाणपत्र व ट्राफीयां का वितरण किया गया।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य जी के संरक्षण एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अनुरोध प्रभाकर के निर्देशन में हुआ।
इस पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. सी. ममगाई जी को मुख्य अतिथि तथा श्री गंभीर सिंह भण्डारी जी जिला पंचायत सदस्य कोटि को विशिष्ट अथिति के रूप में आमंत्रित किया गया था ।
सर्वप्रथम महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अथिति का बैच लगाकर स्वागत सम्मान किया इसके पश्चात क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेताओं को क्रमवार पुरस्कार स्वरुप मैडल, प्रमाणपत्र व ट्राफीयां का वितरण किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य जी ने सभी क्रीड़ा प्रतियोगिता में विजयी छात्र/छात्राओं को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए छात्रों को शुभकामनायें दी तथा क्रीड़ा प्रतियोगिता के सफलता के लिए क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अनुरोध प्रभाकर एवं समस्त स्टॉफ को बधाई दी।
अंत में क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अनुरोध प्रभाकर ने प्राचार्य जी, सभी स्टॉफ व समस्त छात्र छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में श्री गंभीर सिंह भण्डारी जी जिला पंचायत सदस्य कोटि के अतिरिक्त महाविद्यालय के प्राध्यापक , डॉ. बालक राम भद्री, डॉ अंधरूति शाह, डॉ. अनुरोध प्रभाकर, डॉ बबीत कुमार , डॉ. पुष्पा झाबा, डॉ अरविन्द नारायण डॉ. गोविन्द कुमार व श्री प्रकाश चन्द्र जी सहित समस्त कर्मचारी श्री प्रताप सिंह, श्री राजेंद्र राणा, श्री मनोज राणा, श्री राजपाल, श्रीमती कुसुम, श्री अनिल, श्री रोशन लाल आर्य, सहित महाविद्यालय के छात्र/छात्रएं उपस्थित रहें।


More Stories
एसएसपी हरिद्वार का सख्त रुख- चौकी प्रभारी सहित 06 लोगों को किया निलम्बित
हरिद्वार: कनखल पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ, शातिर वाहन चोर को दबोचा
हरिद्वार: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग की मनमानी के विरोध में किया धरना प्रदर्शन