राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव, पौड़ी (गढ़वाल) में “दीक्षारम्भ “कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में नए छात्रों को उनके नए परिवेश से परिचित कराने, संस्थान की संस्कृति और मूल्यों को सिखाने, और अन्य छात्रों और शिक्षकों के साथ संबंध बनाने में मदद करने के लिए आयोजित किया जाता है।
इसका उद्देश्य छात्रों को आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई शुरू करने और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना है।
‘राज्य स्वच्छ गंगा मिशन’ ‘जल शक्ति मंत्रालय’ भारत सरकार के तत्त्वाधान में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत “हरेला पखवाड़ा” (16 -23 जुलाई 2025) में “परिसर स्वच्छता” कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ. इंद्रपाल सिंह रावत, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. गजराज नेगी, डॉ. अंकित कुमार सिंह, डॉ. चन्द्र बल्लभ नैनवाल डॉ. आशीष घिल्डियाल के साथ-साथ शिक्षणेतर कर्मचारी उदयराम पंत, विक्रम सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह, सुनील सिंह , मनोज रावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।


More Stories
धामी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग
देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति कि मासिक बैठक संपन्न, महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर हुई चर्चा
पीएलएमएस परिसर ऋषिकेश व तकनीकी सहयोगी डीएनए लैब देहरादून के तत्वावधान में राष्ट्रीय कार्यशाला व सम्मेलन एवं संकाय विकास कार्यक्रम का शुभारंभ