राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में दिनांक 15.01.2024 से 20.01.2024 तक महिला प्रकोष्ठ एवं स्वामी विवेकानंद जयंती “युवा दिवस” की उपलक्ष में 06 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने हेतु शौर्य कॉम्बैट क्लब के श्रीमान आकाश जी को आमंत्रित किया गया। आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में जूडो कराटे के द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा करने के लिए तरीके बताए गए।
वर्तमान समय में लड़कियों को छेड़छाड़ के कई मामले अखबारों में पढ़ने को मिलते हैं। समय की मांग और छात्राओं को अपने बचाव के तरीके अपनाकर अपनी आत्मरक्षा करने के गुर सिखाये जा रहे हैं।
जूडो कराटे में पंच कैसे करना है और अपना बचाव सामने वाले से कैसे करना है इसके बारे में बताया गया।
किसी भी लड़की को अपनी आत्मरक्षा करने के लिए किसी भी चीज जैसे चाबी पर इत्यादि को काम में लेकर सामने वाले को चोट पहुंचानी होती है।
जिससे उन्हें संभलने का समय और मौका मिल सके। सामने वाले को पंच मारना, किक मारना, हुक करना एवं सामने वाले के विक पॉइंट के बारे में बताया कि कहां पर और कैसे पंच मारना है, किक मारनी है, हुक करना है और अपना बचाव कैसे करना है।
250 से अधिक छात्राओं ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। आत्मरक्षा के गुर सीखें जो कि आज की आवश्यकता है।
महिला प्रकोष्ठ प्रभारी एवं जीपीएम विभाग की प्रोफेसर डॉ. बिंदु चतुर्वेदी, गृह विज्ञान की प्रभारी डॉ. दीपा स्वामी ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया और आकाश जी को धन्यवाद दिया।


More Stories
जिस देश के निवासी स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को भूल जाते हैं वे देश में नए शूरवीर नहीं पैदा कर सकते- जितेन्द्र रघुवंशी
13अप्रैल को हरिद्वार में स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार सम्मेलन तथा 15 जून को दिल्ली में आयोजित होगी शहीद कुशल कुंवर जी की 83वीं पुण्यतिथि
कोटद्वार: बाल भारती स्कूल में लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान