March 29, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

रा० महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में शिक्षाशास्त्र विभाग ने किया चार्ट एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा विभागीय परिषद के अंतर्गत चार्ट एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें कुल 20 छात्र – छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर शिक्षाशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ0 कुलदीप ने शिक्षा के महत्व के बारे में छात्र छात्राओं को विस्तारपूर्वक बताया ।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास में शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान है

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ विनीत कुमार व डॉ0 दीपक धर्मशक्तू रहे। चार्ट प्रतियोगिता में अमीषा प्रथम, प्रीती द्वितीय एवं मंजीत कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

About The Author

You may have missed