March 28, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

रा० महाविद्यालय देवप्रयाग टिहरी में तीन दिवसीय योग शिविर का हुआ आयोजन

ओंकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के तत्वाधान में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन एवं राज्य परियोजना प्रबन्धन ग्रुप के महत्वकांक्षी कार्यकम नमामि गंगे तथा आई० क्यू ए०सी० के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० प्रीति कुमारी ने की तथा नैक प्रत्यायन के लिए महाविद्यालय में आधारभूत सुविधाओं के अभाव के विषय में माननीय विधायक जी को अवगत कराया।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक, देवप्रयाग, श्री विनोद कंडारी जी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने तथा वर्तमान समय में प्रतियोगिता के इस दौर में खुद को स्थापित करने के लिए कठोर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में तेजी से दौड़ती दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है तो अपने आपको निरंतर तकनीकी रूप में अपडेट रखना होगा। कैरियर काउंसलिंग के लिए समाज के आदर्श व प्रतिष्ठित व्यक्तियों को महाविद्यालय में आमंत्रित करके छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करवाने तथा व्यक्तित्व विकास हेतु शैक्षिक भ्रमण करवाने की आवश्यकता है। नमामि गंगे कार्यक्रम केवल सभा गोष्ठियों तक सीमित न रहे अपितु गंगा की स्वच्छता के लिए वास्तविक प्रयास होने चाहिए। नैक प्रत्यायन के लिए महाविद्यालय की जो भी आवश्यकताएं है में यथासंभव महाविद्यालय के लिए प्रयासरत रहूंगा। इस अवसर पर विधायक जी ने निम्नलिखित घोषणाएं की –

1- महाविद्यालय को 10 लाख रूपये देने की घोषणा।

2- कम्प्यूटर एवं प्रिंटर का आश्वासन

3- सेमिनार हाल और वाचनालय की घोषणा

4- महाविद्यालय के टॉपर विद्यार्थी को सितंबर माह में होने वाले अपने भारत दर्शन कार्यक्रम में सम्मिलित करने की घोषणा।

5 राजकीय महाविद्यालय नैखरी व राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के मध्य क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता को ग्यारह हजार रुपये देने की घोषणा ।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पतंजलि गुरुकुल मूल्यागांव की प्रधानाचार्य साध्वी देव श्रुति जी ने छात्र-छात्राओं को योग का महत्व बताया व निरोगी जीवन हेतु योग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

इसके पश्चात गुरुकुलम् से आये हुए योग प्रशिक्षक आचार्य देव विभूति, आचार्य प्रदीप शर्मा, आचार्य ज्योति, शारदा द्वारा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार, वृक्षासन आदि योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष शशि ध्यानी, महामंत्री दीवान सिंह व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में नमामि गंगे की नोडल अधिकारी शीतल वालिया, डॉ० जी० पी० थपलियाल, डॉ० दिनेश सिंह नेगी ने कार्यक्रम में आमंत्रित सभी अतिथियों एवं उपस्थित छात्र/छात्राओं प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

About The Author

You may have missed